Samastipur News: आरक्षण काउंटरों पर उपलब्ध होगी यात्रा बीमा की सुविधा
समस्तीपुर, अक्टूबर 28 -- Samastipur News: समस्तीपुर, हिसं। रेल यात्रियों की यात्रा को अधिक सुरक्षित बनाने एवं यात्रा के दौरान किसी अप्रिय घटना की स्थिति में उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में आरक्षण काउंटरों पर भी वैकल्पिक यात्रा बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अंतर्गत यात्री आरक्षण कराते समय मात्र 0.45 प्रति यात्री का प्रीमियम देकर अधिकतम 10 लाख तक का बीमा कवर प्राप्त कर सकते हैं। मंडल में यह सुविधा 27 अक्टूबर से प्रभावी है। बीमा लेना पूर्णत: वैकल्पिक है। यात्री अपनी आवश्यकता एवं इच्छा के अनुसार बीमा का विकल्प चुन सकते हैं। बीमा नहीं लेने की स्थिति में भी यात्री सामान्य रूप से अपना आरक्षण करा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: रेलवे काउंटर से ऑनलाइन भुगतान पर भी 10 लाख का बीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.