समस्तीपुर, सितम्बर 10 -- Samastipur News: सरायरंजन, निस। राजकीय कृत महंत राम रक्षा उच्च माध्यमिक विद्यालय, नरघोघी में गुरुवार को आरएसएस सरायरंजन खंड की ओर से संघ के शताब्दी वर्ष पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। विद्यालय परिसर में छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए। खंड कार्यवाह विजय कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे पर्यावरण संतुलन के साथ शुद्ध हवा, छाया और फल देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। मौके पर एचएम मो. इस्लाम समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, संघ पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...