Samastipur News: आभा सर्वर डाउन, सदर अस्पताल में पर्ची के लिए घंटों परेशान रहे मरीज
समस्तीपुर, सितम्बर 8 -- Samastipur News: समस्तीपुर। सदर अस्पताल में सोमवार की सुबह ओपीडी के समय अचानक आभा एप का सर्वर डाउन हो जाने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इलाज कराने के लिए सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया बाधित रहने के कारण ओपीडी में मरीजों की कतार बढ़ती चली गई। दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से इलाज कराने पहुंचे मरीज और उनके परिजन तकनीकी समस्या के कारण परेशान नजर आए।सदर अस्पताल में अब मरीजों के पंजीकरण और इलाज की प्रक्रिया आभा व्यवस्था से जुड़ी हुई है। ऐसे में आभा एप का सर्वर काम नहीं करने के कारण मरीजों की पर्ची बनाने में परेशानी उत्पन्न हो गई। ओपीडी के निर्धारित समय से ही सर्वर डाउन रहने के कारण अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को पहले पंजीकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.