समस्तीपुर, अक्टूबर 23 -- रेल जन संवाद में स्टेशन विकास की मांगें Samastipur News: विभूतिपुर। रेलवे स्टेशन सिंघियाघाट के परिसर में रेल विभाग के द्वारा रेल जन संवाद कार्यक्रम में मांग पत्र को संग्रह किया गया। इंजीनियरिंग विभाग के कॉर्डिनेटर संजय सिंह ने मांग पत्र संग्रह किया और आश्वस्त किया कि सबसे अधिक जरूरत वाली मांग को प्राथमिकता के आधार पर पहले पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। दैनिक यात्री संघ समस्तीपुर रेल मंडल के अध्यक्ष कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने प्लेटफार्म नंबर 2 को साफ रखने स्टेशन परिसर की सुरक्षा के लिये चारदीवारी का निर्माण, खाद सामग्री का स्टाल, प्लेटफार्म की ऊंचाई और लंबाई बढ़ाने, सिंघियाघाट स्टेशन को अमृतभारत योजना में शामिल करने रेलवे की खाली जमीन में नियमानुकुल दुकान बना कर बेरोजगारों को मुहैया कराने आदि की मांग रखा। यात्री संघ ...