समस्तीपुर, अगस्त 1 -- Samastipur News: विभूतिपुर। आंगनबाड़ी केंद्र के कमरे में सांपों को मिट्टी के बर्तन में छुपाकर कर रखे जाने की सूचना पर टीम ने छापेमारी की। हालांकि टीम के आने से पहले सभी सांप को हटा दिया गया। गंगौली मंदा वार्ड 6 स्थित सामुदायिक भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 248 में सीओ चंद्रशेखर और वन विभाग की पहुंची टीम ने ग्रामीणों से कहा कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर सपेरों के परिजनों और ग्रामीणों से बंध पत्र भरवाकर हस्ताक्षर करवाए हैं। सीडीपीओ डॉ. सुनीता कुमारी ने बताया कि इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...