समस्तीपुर, अगस्त 1 -- Samastipur News: सरायरंजन। मुसरीघरारी चौक स्थित एक घर में शुक्रवार शाम समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की करीब तीन गाड़ियों का काफिला मौके पर पहुंचा, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि विभाग को सूचना मिली थी कि संबंधित घर में अवैध शराब या अन्य प्रतिबंधित सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना के सत्यापन के लिए टीम ने पूरे घर की बारीकी से तलाशी ली। अधिकारियों ने घर के सभी कमरों, छत और अन्य हिस्सों की गहन जांच की।हालांकि, कई घंटे तक चली तलाशी के बावजूद टीम को कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम बिना किसी जब्ती या गिरफ्तारी के वापस लौट गई। छापेमारी ...