समस्तीपुर, सितम्बर 5 -- Samastipur News: चकमेहसी, एक संवाददाता। चकमेहसी थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते दिनों एक महिला अपने पुत्री को छोड़ कर गायब हो गई थी। इस बाबत महिला के पति ने पड़ोसी पर ही पत्नी को बहला फुसलाकर अपहरण कर लेने, घर से पैसा और जेवर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी बीच महिला चकमेहसी थाने पहुंची जहां उसने पति के साथ रहने से इंकार करने के साथ एक वर्ष की दिव्यांग पुत्री को भी साथ रखने से मना कर दिया। इस नाटकीय घटना क्रम के दौरान समाज के लोगों के बीच ही महिला ने दिव्यांग पुत्री को गोद में रखने से भी इंकार कर दिया। इसको देखकर पुलिस सहित जनप्रतिनिधि और आसपास के लोग भी आश्चर्यचकित थे। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने कहा कि महिला को बयान के लिए न्यायालय भेजा गया है। न्यायालय के आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

हि...