समस्तीपुर, अगस्त 1 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी पुलिस ने एएसआई लाल बचन प्रसाद के नेतृत्व में नाबालिक किशोरी के अपहरण मामले के एक आरोपी को नाबालिक किशोरी के साथ कल्याणपुर थाना क्षेत्र के टारा के समीप से बरामद किया था।अपहरण मामले के आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा है।गिरफ्तार आरोपी वारिसनगर थाना क्षेत्र के शादीपुर का रौशन कुमार बताया गया है।थाना अध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिक किशोरी के अपहरण होने का बीते छह माह पूर्व उसके परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराया था।बताया गया है कि दोनों में प्रेम प्रसंग था और शादी भी कर लिया है।पुलिस ने नाबालिक किशोरी को मेडिकल जांच के बाद 164 के बयान के लिए न्यायालय भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...