समस्तीपुर, जुलाई 9 -- Samastipur News: उजियारपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से विगत दिनों एक किशोरी का अपहरण कर लेने के आरोपी को किशोरी संग पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी की पहचान सैदपुर जाहिद निवासी रामवरण सहनी का पुत्र पोषण सहनी के रूप में हुई। जानकारी देते उजियारपुर एसएचओ अजीत कुमार ने बताया कि आरोपी पर विगत 19 मार्च को अपहृत नावालिग के परिजन ने शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का आरोप लगाते हुए थाना में केस दर्ज कराया था। अनुसंधान के दौरान राजीब कुमार ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अपहृत संग आरोपी को धर लिया। उन्होंने बताया गिरफ्तार आरोपी को न्याययिक कार्रवाई के लिए न्यायलय भेजने के साथ ही अपहृत नावालिग का कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अस्पताल व न्यायलय ले जाने की कार्रवाई शुरू की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...