समस्तीपुर, जुलाई 19 -- Samastipur News: चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय सोरमार बघला पर रविवार को विजय पासवान की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें भाकपा माले प्रखंड सचिव दिनेश कुमार व वरिष्ठ माले नेता सुखलाल यादव मौजूद रहे। बैठक में बताया गया है कि भू-हदबंदी लागू होने के बाद सरकार ने बघला मठ की सैकड़ों एकड़ भूमि भूमिहीनों के बीच पर्चा देकर वितरित किया था। इसके बाबजूद स्थानीय प्रशासन और तत्कालीन महंत की मिलीभगत एवं झूठ-मूठ को मामले को लटकाने के उद्देश्य से जिला से लेकर उच्च न्यायालय में वाद के कारण लगभग पैंतीस वर्षों के बाद भी संपूर्ण पर्चाधारीयों को दखल-कब्जा नहीं मिल पाने का आरोप लगाया गया। यह भी पढ़ें- समझौता लागू नहीं होने से पंचायत सचिवों में नाराजगी वहीं वर्तमान में उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद प्रशासन पर मापी...