समस्तीपुर, अक्टूबर 12 -- सिंघिया में ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत Samastipur News: सिंघिया। माहे पंचायत के मोरवारा कैना मुख्य पथ स्थित मोड़ पर सोमवार को अनियंत्रित ट्रक ने एक साइकिल सवार को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कैना गांव के सहदेव साह के पुत्र रघुनाथ साहू (60) के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हरिपुर गांव की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रहे एक साइकिल सवार को कुचल दिया। वही घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भाग रहे ट्रक को शिवईया बांध पर पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान चालक ट्रक छोड़ कर भागने में सफल रहा। घटना के संबंध में बताया गया है की मृतक मोरवारा चौक से सामान लेकर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान ...