समस्तीपुर, नवम्बर 11 -- अधिवक्ता पर हमला और पुलिस कार्रवाई Samastipur News: दलसिंहसराय। शहर के लोकनाथपुर गंज निवासी अधिवक्ता अनिल कुमार नायक को सोमवार की रात आरोपियों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। इस दौरान जुटे लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर डायल 112 की पुलिस टीम को सौंप दिया। वहीं दो अज्ञात बदमाश भागने में सफल रहे। अनुमंडल अस्पताल में ईलाज के बाद अधिवक्ता ने रात में ही पुलिस को लिखित आवेदन देकर मामले में कार्रवाई का अनुरोध किया। आवेदन में कहा गया है कि एडीजे कोर्ट में लंबित भादवि की धारा 396 से सम्बंधित एक वाद में वे सूचक के अधिवक्ता हैं। इस वाद के आरोपी लोकनाथपुर निवासी प्रदीप साह के पुत्र धीरज साह ने अपने दो साथियों के साथ घर के पास ही घात लगाकर जानलेवा हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया एवं जान मार देने की धमकी दी। हालांकि जख्मी को गिरफ्तार नहीं...