Samastipur News: अजनौल में आत्मदाह की कोशिश करते दो लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
समस्तीपुर, नवम्बर 11 -- सीढ़ी घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप Samastipur News: दलसिंहसराय। अजनौल पंचायत के वार्ड सात स्थित पोखर में कराए गए सीढ़ी घाट निर्माण कार्य में कथित रूप से अनियमितता बरते जाने के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर दो ग्रामीणों ने मंगलवार को आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि आत्मदाह के पूर्व ही पुलिस ने दोनों को पोखर के पास से हिरासत में ले लिया। इनकी पहचान वार्ड 7 निवासी राजा बाबू महतो एवं सनोज कुमार के रूप में हुई है। इन दोनों का आरोप है कि पोखर के तीन तरफ भिंड़ा पर मनरेगा योजना के तहत लगाए गए पौधों एवं लाखों रुपये की लागत से निर्मित सीढ़ी घाट के निर्माण में गंभीर अनियमितता बरती गई है। इस सम्बंध में पूर्व में डीएम को आवेदन देकर अनियमितताओं की जांच एवं कार्रवाई का अनुरोध किया गया था। लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.