समस्तीपुर, अगस्त 28 -- Samastipur News: हसनपुर। किसानों से मित्रवत व्यवहार बनायें रखें। अक्टूबर प्लांट गन्ना रोपाई का लक्ष्य हर हाल में हासिल करने की बात चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष अशोक मित्तल ने कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों से कहीं। इस दौरान फरवरी प्लांट में गन्ना बुआई में शानदार परफॉर्मेंस करने पर चीनी मिल के 41 अधिकारी और कर्मचारी चेक पाकर प्रफुल्लित हुये।

गन्ना विकास कार्यों की सराहना चीनी मिल परिसर में आधुनिक अभिलेख कक्ष का उद्घाटन किया गया। दिल्ली से आये विशेषज्ञ ने '5एस व काइज़ेन' की ट्रेनिंग दी। चीनी मिल के गन्ना विभाग परिसर में शुक्रवार को गन्ना विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 41 फील्ड कर्मचारियों एवं क्षेत्रीय अधिकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल एवं कार्यपालक उपाध्...