Samastipur News: अंगारघाट में धोखाधड़ी के आरोपी के घर कुर्की का इश्तेहार चिपकाया
समस्तीपुर, अगस्त 19 -- Samastipur News: उजियारपुर। अंगारघाट पुलिस ने ढोल बजाकर अंगार गांव वार्ड 1 निवासी रामचन्द्र राय के पुत्र अनिल राय के घर पर कुर्की जब्ती का इश्तेहार चिपकाया। अनिल राय व उसकी पत्नी विभा देवी की तलाश धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस कर रही है। जानकारी देते हुए अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने मंगलवार को बताया की अनिल राय व उसकी पत्नी पर दूसरे रैयत का एक जमीन को अपना बता कर उसको बेचने के नाम पर अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा निवासी देवी पौद्दार से 18 लाख रुपया ठग लेने का आरोप है। इस केस में गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार रहने पर न्यायालय से कुर्की का इश्तेहार तामिला कराया गया है। उन्होंने बताया की इश्तेहार के अगले एक माह के अंदर आत्मसमर्पण या गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में घर की कुर्की जब्ती की जायेगी।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.