समस्तीपुर, नवम्बर 3 -- Samastipur News: उजियारपुर, नि. सं.। अंगारघाट चौक स्थित एसबीआई के सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) के संचालक पर मारपीट हो गई। इसमे मन्टुन राय चोटिल हो गए। सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाज के बाद अंगारघाट थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाया है। थाने में दिए गए आवेदन में उसने बताया की सोमवार को वे सीएसपी से बाहर निकल रहे थे, इसी दौरान आरोपी गेट पर उनपर ईट से हमला कर दिया। आरोप है की हमला के दौरान संचालक के पॉकेट में रखा 19 हजार रुपया भी छीन लिया। अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया की छानबीन में प्रथम द्रष्टया आरोपी व संचालक के बीच पूर्व से रुपए का लेनदेन का मामला चला आ रहा है। बाबजूद सीएसपी पर आकर मारपीट करने को लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...