साहिबगंज, अगस्त 17 -- Sahibganj News: बोरियो। प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाके में शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक संस्थानों में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को याद किया गया। मुख्य कार्यक्रम हरिणचरा मोड़ पर सिदो-कान्हो की प्रतिमा में माल्यार्पण बीडीओ नागेश्वर साव व थाना प्रभारी रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से की। प्रखंड कार्यालय में बीडीओ नागेश्वर साव, थाना परिसर में थाना प्रभारी रोहित कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। सीएचसी में प्रभारी पंकज कुमार, शिबू सोरेन जन जातीय इन्टर एवं डिग्री कॉलेज में सचिव सह पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रबंध कारिणी के अध्यक्ष ह...