साहिबगंज, जुलाई 5 -- Sahibganj News: साहिबगंज। 43 वां साहिबगंज जिला स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में पांच जुलाई को मुख्य कार्यक्रम शहर के नया टोला स्थित प्रयागराज सभागार में पूर्वाह्न 11:00 बजे से होगा । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला व सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार होंगे। मौके पर समाजसेवा, चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता व कला संस्कृति के क्षेत्र में योगदान करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। सिविल सर्जन डॉक्टर रामदेव पासवान ( दिसोम गुरु शिबू सोरेन सेवा सम्मान) शिक्षक गणेश झा (आचार्य शिव बालक राय शिक्षा सेवा सम्मान) सविता रानी घोष को (डॉ जगन्नाथ ओझा सेवा सम्मान), बरहरवा के सुमन कुमार को ( स्वामी हरिहर गिरि सेवा) , मोहम्मद अनवर अली (विनोबा भावे समाजसेवी सम्मान) व साहिबगंज के पत्रकार मिथिलेश कुमार सिंह को (पं सखाराम गणे...