साहिबगंज, अक्टूबर 27 -- Sahibganj News: साहिबगंज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत की साहिबगंज इकाई की ओर से 31 अक्टूबर को शहर के सिदो कान्हू सभागार में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का विषय 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' निर्धारित किया गया है। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। आयु की गणना के लिए कट-ऑफ तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित है। प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को अपने विचार प्रस्तुत करने के लिए तीन मिनट का समय दिया जाएगा। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों को झारखंड राज्य स्तरीय युवा संसद में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आवेदन के लिए आखिरी चार दिन बचे राज्य स्तर से चयनित प्रतिभागी जनवरी 2027 में नई द...