साहिबगंज, जुलाई 16 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। अवर निबंध कार्यालय में डीजी मशीन के बैटरी चोरी मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर व बैटरी खरीदने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तारी थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि बैटरी चोरी करने वाले और चोरी की बैटरी खरीदने वाले कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की गई बैटरी को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रधान सहायक अर्जुन राम ने पुलिस बताया था कि बीते14 जुलाई की शाम करीब छह बजे कार्यालय बंद किया गया था। अगले दिन 15 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे जनरेटर ऑपरेटर रतन राम ने सूचना दी कि कार्यालय परिसर में लगे डीजी जनरेटर का लॉक टूटा है और उसकी बैटरी गायब है। ...