Sahibganj News: 24 घंटे में चोरी की बाइक बरामद, मालिक को सौंपा
साहिबगंज, अगस्त 26 -- Sahibganj News: मंडरो। मिर्जाचौकी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की बाइक को 24 घंटे के अंदर बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार बाखरपुर के अनिल मंडल की एचएफ डीलक्स बाइक (जेएच 18एम 8936) मंगलवार को मिर्जाचौकी रेलवे फाटक के पास से चोरी हो गई थी। घटना के बाद अनिल मंडल ने मिर्जाचौकी थाना में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने बुधवार को बिहार के पीरपैंती थाना क्षेत्र के शाहाबाद के पास सड़क किनारे से चोरी की बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाइक उसके मालिक अनिल मंडल को सौंप दी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: चोरी की बाइक बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.