Sahibganj News: 22वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर वूशु चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 02 स्वर्ण व 06 कांस्य पदक
साहिबगंज, नवम्बर 2 -- Sahibganj News: साहिबगंज। 22वीं झारखंड राज्य स्तरीय सिनियर वूशु चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने 02 स्वर्ण एवं 06 कांस्य पदक जीता है। जिला वूशु संघ (साहिबगंज) के सचिव सह प्रशिक्षक मृत्युंजय राय व सरताफ के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। झारखंड वूशु संघ (रांची) के तत्वावधान में खूंटी में 31 अक्टूबर से 01 नवंबर,2026 तक इस चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। रंजन घोष ने 80 किलो वर्ग एवं प्रियम घोष ने तावलु में स्वर्ण,मम्पी कुमारी ने 60 किलो वर्ग , लुखी हेम्ब्रम 52 किलो वर्ग,सुषमा कुमारी 48 किलो वर्ग, दिना मरांडी, सरताज आलम ने तावलु स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। इसबीच विजेता खिलाड़ियों को डीसी दीपक कुमार दूबे,जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार समेत जिले के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.