साहिबगंज, अक्टूबर 7 -- Sahibganj News: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत 10 अक्टूबर को बोरियो प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर मेगा हेल्प डेस्क कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में 8 अक्टूबर को प्रखंड सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी जानकारी बीडीओ नागेश्वर साव ने दी। बीडीओ ने बताया कि बैठक में सभी मतदान केंद्रों के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-2 को आमंत्रित किया गया है। बैठक में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। बोरियो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 76 से 194 तक के संबंधित बीएलए-2 को निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश ...