साहिबगंज, नवम्बर 20 -- Sahibganj News: साहिबगंज/बरहड़वा, प्रतिनिधि। साहिबगंज व आसपास के ग्रामीण इलाके में शुक्रवार को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। सुबह आसमान में बादल छाने व हवा चलने की संभावना है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। मौसम पूर्वानुमान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात 'अकवान' के असर से मौसम में आए बदलाव और क्षेत्र में हो रही रुक-रुक कर हल्की बारिश ने क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में धान की फसल पककर तैयार है। वहीं, कई किसानों ने धान की कटाई कर खेतों में ही फसल छोड़ रखी है। ऐसे में बारिश के कारण किसानों के सामने अपनी महीनों की मेहनत को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। बारिश के कारण खेतों में कटकर रखी धान की फसल भीग रही है। इससे किसानों को धान के सड़ने, दाने के खराब होने और गुण...