Sahibganj News: हाइवा व बाइक में टक्कर बाइक चालक घायल, रेफर
साहिबगंज, जुलाई 31 -- Sahibganj News: पतना। रांगा थाना के खैरबनी-झुमरबांध बाइपास पथ पर झुमरबांध बुरूटोला के पास एक तेज रफ्तार हाइवा व बाइक के बीच शुक्रवार को जोरदार टक्कर हो गई। घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक व हाइवा टक्कर होते ही बाइक चालक दूर फेका गया व बाइक हाइवा के नीचे घुस गया। बाइक चालक की पहचान तीनपहाड़ धुलियार के उज्ज्वल कुमार साहा(27) के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार खाली हाइवा झुमरबांध की ओर जा रहा था, इस क्रम में विपरीत दिशा से आ रही बाइक आमने सामने हाइवा से टकराया। घटना में धुलियार के पलसाडांगा टोला के उज्ज्वल कुमार साहा गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन फानन में उसे बरहड़वा सीएचसी पहुंचाया गया । डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी रांगा थाना पुलिस को मिलते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.