साहिबगंज, जुलाई 9 -- Sahibganj News: पतना। बरहेट-बरहड़वा मुख्य पथ केशरो के पास एक युवक को एक हाइवा के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरूवार की सुबह करीब 5 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार केशरो निवासी चरण सोरेन(32) सड़क के किनारे खड़ा था, इसी क्रम में एक हाइवा के चपेट में आया, जिसमें चरण का एक पैर पूरी तरह फेक्चर हो गया है। आनन फनन में ग्रामीणों के मदद से उसे सीएचसी बरहड़वा पहुंचाया गया, जहां डॉ द्वारा प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले गया है। घटना के संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...