साहिबगंज, जुलाई 25 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।उधवा - राजमहल फोर लेन मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात करीब 8.30 बजे लखीपुर के पास एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मनसिंघा के तैमुर शेख (50) पैदल अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने धक्का मार दिया। इससे उक्त व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति में रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा चालक तेज रफ्तार में होने के कारण पहले राजगीर को उसके बाद सड़क किनारे लगे डिवाइडर के ऊपर टक्कर मार दिया । मौके से चालक भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन...