साहिबगंज, जुलाई 26 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कन्हैया स्थान के पास निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के पास पोकलेन से 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले को लेकर कनीय विद्युत अभियंता नील गगन ने राजमहल थाना में केस किया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि पोकलेन चालक रूपेश कुमार यादव ने धक्का मारकर 11 हजार हाई टेंशन तार को क्षतिग्रस्त कर मौके से फरार हो गया था। इसके चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। विद्युत बोर्ड को लगभग 1.65 लाख रुपये की क्षति हुई है। पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: वाहन की ठोकर से बिजली पोल क्षतिग्रस्त, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...