साहिबगंज, जुलाई 5 -- Sahibganj News: तालझारी। राजमहल थाना क्षेत्र के बेलदारचक चौक के पास शनिवार की दोपहर हाइटेंशन तार की चपेट में आकर राजमहल थाना क्षेत्र के चन्दन रविदास गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल चन्दन रविदास को इलाज के लिए तालझारी सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है । जानकारी के अनुसार चन्दन रविदास छत पर राजमिस्त्री के साथ कार्य कर रहा था । सरिया हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से वह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...