साहिबगंज, अगस्त 9 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 12 के मटियाल मोहल्ले में रविवार को 11 हजार हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार फिरोजा बीवी का पुत्र समिउल शेख (15) अपने घर से कुछ दूरी पर बगीचे में दोस्तों के साथ पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान उसकी पतंग वहां से गुजर रहे 11 हजार हाई टेंशन तार के ऊपर फंस गया। समिउल लाठी लेकर पेड़ पर चढ़ कर पतंग उतारने का कोशिश कर रहा था। तभी किसी तरह से वो हाइटेंशन तार की चपेट आ गया और तार में ही काफी समय तक सटा रहा। दोस्तों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों व मोहल्ले के लोगों ने विद्युत कार्यालय को फोन कर बिजली बंद कराया । हाइटेंशन तार में फंसे किशोर को उतार कर आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर...