साहिबगंज, सितम्बर 21 -- Sahibganj News: पतना। रांगा थाना क्षेत्र के बड़तल्ला बहियार में एक वृद्ध व्यक्ति की 11 हजार हाइटेंशन तार की चपेट में आने से सोमवार को मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण सूत्रों के अनुसार बड़तल्ला के धानो हांसदा (60) लोहे का सब्बल लेकर खेत की ओर जा रहा था। इसी क्रम में लटके हुए 11 हजार के हाई टेंशन तार में सब्बल स्पर्श कर जाने पर बिजली की चपेट में आ गया । इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार की सुबह करीब 10 बजे का बताया गया है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र छोड़ गया है। उनके दोनों पुत्र की शादी हो चुकी है।

घटनास्थल पर मातम उधर, घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसरा गया है । परिजनों रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में विद्युत बोर्ड के एई सत्यम मरांडी ने बताया कि बड़तल्ला में घटना की जानकारी मिली है। हालांकि परिजनों ने अभ...