साहिबगंज, अक्टूबर 1 -- Sahibganj News: बरहेट l गोपलाडीह पंचायत के हडवाडीह गांव में गुरुवार को झामुमो प्रखंड कमिटी की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा की।

कार्यक्रम में नेताओं का अभिवादन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन योजना और अबुआ आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और पात्र लाभुकों को इसका लाभ दिलाने की दिशा में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ग्राम...