साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के ही युवक पर घर में घुसकर हंसुआ दिखाकर दुष्कर्म का प्रयास और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए राजमहल थाना में केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 30 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे की घटना है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...