Sahibganj News: सड़क से नीचे उतर जाने से स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त
साहिबगंज, अगस्त 25 -- Sahibganj News: बरहड़वा, प्रतिनिधि। पाकुड़-बरहरवा एनएच-133 ए पर बरहरवा प्रखंड के भीमपाड़ा के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मदद कर वाहन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो गुमानी की ओर से बरहरवा जा रही थी। भीमपाड़ा के पास सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण चालक सामने से आ रहे वाहन को साइड देने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क से नीचे उतर गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.