साहिबगंज, नवम्बर 24 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-साहिबगंज मुख्य पथ पर कदमा-मोंगरा मोड़ के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार तीनों व्यक्ति बोरियो से तेतरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कदमा-मोंगरा मोड़ के पास वे दुर्घटना के शिकार हो गए। घटना के बाद पुलिस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ. शिखा साह एवं डॉ. कुलदीप कुमार ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। बताया जाता है कि सुकरा पहाड़िया (25) नीरापाड़ा सुभाष पहाड़िया (26), अनिल पहाड़िया (27) दोनों तेतरिया निवासी बाइक से बोरियो से तेतरिया की ओर जा रहे थे। बाइक दुघर्टना में तीनों घायल हो गए। उधर,घटना की सूचना मिलते ही बोरियो पुलिस पुअनि डीएन सिंह मौके पर पहुंच तीनों को...