साहिबगंज, अक्टूबर 16 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो-बोआरीजोर मुख्य पथ के रंगमटिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति बनगांमा के दिलीप सोरेन(20) रंगमटिया के पास सड़क किनारे बेसुध पड़ा हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर बोरियो थाना के एएसआई प्रभा शंकर दुबे घटना स्थल पहुंच कर घायल दिलीप को बोरियो सीएचसी में भर्ती कराया। मौके पर उपस्थित डॉ. शिखा साहा ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर अवस्था में बेहतर ईलाज हेतु हाई सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...