साहिबगंज, अगस्त 26 -- Sahibganj News: बोरियो, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के छोटा केंदुआ गांव में बुधवार को एफिकोर की संजीवनी सामुदायिक स्वास्थ्य एवं कल्याण परियोजना एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को हाइपरटेंशन, डायबिटीज, मलेरिया, संभावित टीबी, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। कुल 136 महिला एवं पुरुषों को आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श देने के साथ जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। मौके पर संजीवनी परियोजना के प्रबंधक तुहीन बनर्जी, अकाउंटेंट संजू अहिरवार, विकास, सुशील भगत एवं जया क्रिस्टीना, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पुआल की सीएचओ बिरतिला तिर्की, चिकित्सक डॉ. जय-जय कुमार एवं डॉ. समीर राज, एएनएम कोमल कुमारी, एमपीडब्ल्यू सुमन कुमार मौजूद थे।...