Sahibganj News: स्टेडियम रोड स्थित बंद मकान से टैब व नकद चोरी
साहिबगंज, अगस्त 26 -- Sahibganj News: साहिबगंज। शहर के स्टेडियम रोड स्थित संध्या कॉलेज के निकट एक बंद मकान में मंगलवार की रात चोरी हुई। घर से नकद व अन्य सामान की चोरी की है। इस संबंध में पीड़ित हीरा लाल पहाड़िया ने बुधवार को जिरवाबाड़ी थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि रात को हमसब घर बंद कर एक कार्यक्रम में गए थे। सुबह जब घर पहुंचा तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है। घर के कमरे में रखे, दो सैमसंग का टैब, एक इनवर्टर व एक बैटरी अलावा 10 हजार नकद की चोरी हुई है। उन्होंने अपने सामान की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए बताए है। आवेदन में उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस आवेदन के आलोक में छानबीन में जुटी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.