Sahibganj News: स्कूल के बाहर दो छात्रों में मारपीट, एक घायल
साहिबगंज, अक्टूबर 5 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के एक हाई स्कूल के बाहर सोमवार की दोपहर लंच के दौरान दो छात्रों के बीच मारपीट हो गयी। जानकारी के अनुसार इस घटना में नौवीं कक्षा का एक छात्र घायल हो गया। उसके सिर पर चोट लगी है। शिक्षकों ने उसे अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। उसका इलाज कराया गया। घायल छात्र ने बताया कि दोपहर को भोजन के दौरान स्कूल के बाहर सड़क पर 11वीं कक्षा के एक छात्र से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। इसी दौरान छात्र ने हाथ में पहने बाला से उसके सिर पर वार कर दिया। घटना की सूचना पर राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंच जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.