साहिबगंज, अगस्त 31 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन कोलकाता साहिबगंज की ओर से वृक्षारोपण को लेकर फलदार वृक्षों के पौधा वितरण का कार्य चल रहा है। इसी के तहत 31 अगस्त सोमवार की दोपहर स्थानीय सागरमल पथ स्थित टेक्नो कनवेंशन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के बीच फलदार वृक्ष आम, कटहल, नारियल, आंवला के पौधा का वितरण किया गया। वितरण स्थानीय भरतिया रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा ट्रस्ट परिसर में किया गया। मौके पर सेंट्रल बैंक के मैनेजर सुधांशु शर्मा , जिओ साहिबगंज के प्रतिनिधि विनीत ठाकुर ,टेक्नो पब्लिक स्कूल के निदेशक कालिदास पाठक, आलोक भरतिया, रतन अग्रवाल, अशोक सर्राफ आदि ने बच्चों में पौधा वितरण किया। मौके पर सभी बच्चों को पर्यावरण रक्षा का संकल्प दिलाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...