साहिबगंज, अगस्त 27 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन कोलकाता की ओर से पौधा वितरण का कार्य चल रहा है। इसर के तहत गुरुवार को शहर के राजस्थान इंटर विद्यालय के छात्र- छात्राओं के बीच बजे फलदार एवं छायादार वृक्ष के पौधे का वितरण हुआ। स्थानीय भरतिया रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा ट्रस्ट परिसर में उक्त वितरण किया गया। मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर आम, कटहल ,नारियल ,आंवला आदि का पौधा लिया। पौधा लेने वालों से उस पौधे को अपने घर के आसपास लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की गई। वितरण इंटर स्कूल के प्राचार्य ओमप्रकाश गुप्ता, डाकीनाथ गौशाला के अध्यक्ष सुनील भरतिया, वार्ड पार्षद रश्मि चोखानी, पूर्व वार्ड पार्षद गोपाल चोखानी आदि के हाथों किया गया। मौके पर रतन अग्रवाल, श्याम जैन सहित राजस्थान स्कूल के कई शिक्षक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्द...