साहिबगंज, अगस्त 14 -- Sahibganj News: साहिबगंज। गंगा मिशन की ओर से शुक्रवार से पौध वितरण का शुभारंभ किया गया। शहर के भरतिया रोड में पौध वितरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान के हाथों किया गया। मौके पर पहले दिन स्थानीय पब्लिक उच्च विद्यालय के छात्रों के बीच फलदार पौधा वितरण किया गया। फलदार पौधा में आम, अमरूद, कटहल, आंवला, त्रिफला, नारियल आदि का पौधा वितरण किया जा रहा है। मौके पर पब्लिक हाई स्कूल के प्राचार्य मो. गोलाम जिलानी व अन्य शिक्षक, डा. एनके यादव आदि थे। पौध वितरण कार्य सुरेश निर्मल की देखरेख में किया गया। यह भी पढ़ें- तीन हजार फलदार पौधों का होगा वितरण यह भी पढ़ें- Sahibganj News: कोलकाता से लाया गया फलदार पौधा, होगा निशुल्क वितरण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...