साहिबगंज, अक्टूबर 4 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज नगर की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। सुबह पटेल चौक से स्वामी विवेकानंद चौक तक आयोजित अभियान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सड़क एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नगर महामंत्री संतोष चौधरी एवं विक्रम दास की अध्यक्षता में किया गया।

अभियान के प्रमुख सदस्य अभियान में मुख्य रूप से भाजपा के उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सह राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत ओझा शामिल हुए। उन्होंने सफाई अभियान में भाग लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर अनंत ओझा ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं,बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र म...