Sahibganj News: सेवानिवृत इंजीनियर की पत्नी का निधन , शोक
साहिबगंज, जुलाई 8 -- Sahibganj News: पतना। प्रखंड के विजयपुर के सेवानिवृत इंजीनियर सेबेस्टियन हेम्ब्रम की धर्मपत्नी ख्रिस्तिना टुडू का आकस्मिक निधन बीते सोमवार की अहले सुबह 3:30 बजे कोलकाता में हो गया। जानकारी के अनुसार वे पिछले दो महीने से ब्रेन हेमरेज के कारण कोलकाता के अस्पताल में जिंदगी व मौत से लड़ रही थी। इस क्रम में वे 6 जुलाई की अहले सुबह 3:30 बजे कोलकाता के अस्पताल में ही जिंदगी की जंग हार गई। अंतिम संस्कार ईसाई रिति रिवाज से विजयपुर गांव में मंगलवार की दोपहर दो बजे किया गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना पर फादर अजीत, फादर ख्रीसिस्तम हेर्म्बम, लाउस हांसदा, विक्टर मालतो, रमेश हेम्ब्रम, मोहन हेम्ब्रम, मनोज टुडू, मर्यानियुस टुडू, एमेल टुडू, सोनु किस्कू, मरकुश पौरिया, बप्पी सोरेन सहित अन्य ने दु:ख व्यक्त किया है । यह भी पढ़ें- Sahibganj...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.