साहिबगंज, सितम्बर 23 -- Sahibganj News: साहिबगंज। साहिबगंज के बंगली टोला स्थित राबर्टसन क्लब में दुर्गा पूजा का आयोजन करीब 1893 में शुरू हुआ था। यहां के दुर्गा पूजा आयोजन में तत्कालीन कई अंग्रेज अफसरों का भी सहयोग रहता था। यहां दुर्गा पूजा का आयोजन देश के स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़ा है। समाज के बड़े बुजूर्ग आदि के अनुसार, अंग्रेजी हुकूमत के समय यह मोहल्ला सरस्वती तल्ला कहलाता था। यहां बंगाली समाज की बहुत बड़ी आबादी रहती थी। देश में जब स्वाधीनता आंदोलन शुरू हुए तो यहां के युवा भी आंदोलन में सक्रिय हो गये। बताया जाता है की आंदोलनकारी अपनी आगे की रणनीति यहीं पर पूजा आयोजन के नाम पर जमा होकर बनाते थे। इससे अंग्रेजी प्रशासन के कोप से भी पूजा आयोजन के नाम पर बच जाते थे। पूजा और आजादी के आंदोलन पर विमर्श एक साथ हो जाता था। अंग्रेज अधिकारी राबर्टस...