साहिबगंज, सितम्बर 21 -- Sahibganj News: साहिबगंज। सदर अस्पताल के वेयर हाउस में सोमवार को सीएस डॉ. रामदेव पासवान ने अस्पताल के सभी डॉक्टर व स्वास्थ कर्मियों के साथ बैठक की। मौके पर सीएस ने अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने व ईमानदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए ।

बैठक का उद्देश्य सीएस ने अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए कई दिशा निर्देश दिए । उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना था। उन्होंने कहा कि अस्पताल के सभी कर्मी बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं । इसे और बेहतर कैसे किया जाए,इसपर बैठक में मंथन किया गया। सीएस ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज को कोई शिकायत न हो। सभी को बेहतर सेवा मिले, इसे लेकर सभी को निर्देश दिये गये ।

बाढ़ की ...