साहिबगंज, अगस्त 11 -- Sahibganj News: पतना। रांगा थाना के मोदीकोला चौक स्थित इंडियन बैंक का सीएसपी से चोरी होने की खबर है। इस मामले में सीएसपी संचालक कासीम अंसारी ने पुलिस को बताया कि हर रोज की तरह बीते 10 अगस्त की शाम को सीएसपी बंद कर घर गया था। दूसरे दिन पूर्वाह्न 11 अगस्त की सुबह सीएसपी खोला तो अल्वेस्टर टूटा हुआ मिला। अंदर का सामान बिखरा हुआ था। कैस बॉक्स देखा तो उसमें रखे 40,500 रुपये गायब मिला। उन्हें पुलिस से अज्ञात चोरों के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया की चोरी होने की शिकायत मिली है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: पीएनबी में दीवार काटकर घुसे चोर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...