साहिबगंज, अगस्त 20 -- Sahibganj News: राजमहल, प्रतिनिधि। सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान ने गुरूवार को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ उदय टुडू को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सीएस ने सबसे पहले महिला वार्ड, पुरुष वार्ड और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। यहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने ओपीडी कक्ष और दवा वितरण काउंटर का भी निरीक्षण किया, जहां मरीजों की भीड़ और दवा उपलब्धता की स्थिति का आकलन किया गया। मौके पर डॉ गुफरान , फार्मासिस्ट आफताब आलम, झगरू, रविन्द्र तुरी, राहुल अली सहि...