साहिबगंज, अक्टूबर 12 -- Sahibganj News: साहिबगंज। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के तहत मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, रेलवे ट्रैक, कूड़ेदानों के आसपास तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य सुविधाओं के क्षेत्रों में स्वच्छता एवं साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। इन पहलों का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, स्वास्थ्यकर एवं सुखद यात्रा वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छता और कचरे के उचित निस्तारण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इन निरंतर प्रयासों के माध्यम से मालदा मंडल स्वच्छता, जन-जागरुकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए स्वच्छ एवं हरित रेलवे वातावरण के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहा है। यह भ...