साहिबगंज, अगस्त 31 -- Sahibganj News: साहिबगंज। आरओबी निर्माण से प्रभावित होने वाले लोगों ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष रामनाथ पासवान से मिल कर अपनी समस्या रखी। इन लोगों का कहना था कि पटेल चौक होकर रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) बनने पर दर्जनों परिवार का समूचा मकान अधिग्रहित कर लिया जायेगा। इसके लिए राज्य गजट प्रकाशित करते हुए करीब 57 जमाबंदी नंबर को चिन्हित किया गया है। उक्त जमाबंदी नंबर में अभी के समय करीब सौ से अधिक परिवार रहते हैं। आरओबी निर्माण होने पर संबंधित सारे लोग बेघर हो जायेंगे। मकान टूट जाने से वे लोग कहां जायेंगे और क्या करेंगे। क्योंकि कई दुकान व व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी उसकी चपेट में जाएंगे।

प्रभावित निवासियों की चिंताएँ उनलोगों का कहना था कि पहले यहां आरओबी का निर्माण कहीं और से प्रस्तावित था। नयी प्रक्रिया के तहत आर...